Friday 7 August 2015

About Telangana State

तेलंगाना भारत का 29वां राज्य
☀ तेलंगाना राज्य ऐसा राज्य है जो भाषा के आधार पर गठित नही हुआ है।
☀ यह राज्य दो महत्वपूर्ण नदियों कृष्णा और गोदावरी के बीच स्थित है।
पड़ोसी राज्य: तेलंगाना की सीमा दक्षिण और पूर्व में आंध्र प्रदेश से, उत्तर और उत्तर पश्चिम में महाराष्ट्र से, पश्चिम में कर्नाटक और छत्तीसगढ़ और उत्तर पूर्व में ओडिशा से जुड़ी हुई है।
जनसंख्या-लगभग 3.52 करोड जनसंख्या वाला तेलंगाना भारत का 12वां बड़ा राज्य है।
☀ इसकी जनसंख्या भी कनाडा के लगभग बराबर है।
क्षेत्रफल: क्षेत्रफल की दृष्टि से भी तेलंगाना भारत का 12वां बड़ा राज्य है।
☀ यह राज्य करीब 114, 840 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
विधानसभा और विधान परिषद: विधानसभा में 119 सीट जबकि विधान परिषद में 40 सीटें हैं।
विधान सभा में पार्टियों की स्थिति: तेलंगाना राष्ट्रीय समिति-63, कांग्रेस-21, तेलुगु देशम-15, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहाद मुस्लिमिन-7, भारतीय जनता पार्टी-5 और अन्य-8
लोकसभा में प्रतिनिधित्व: 17 सीटें
पहले मुख्यमंत्री: कालवाकुंटला चंद्रशेखर राव।
पहले राज्यपाल: एक्काडु श्रीनिवासन लक्ष्मीनरसिम्हा।
राजधानी: हैदराबाद (10 सालों तक यह आंध्र प्रदेश की राजधानी भी रहेगा)।
धर्म: हिंदू 86 प्रतिशत, मुस्लिम-12.4 प्रतिशत, ईसाई- 1.2 प्रतिशत।
भाषा- तेलुगू राज्य की मुख्य भाषा है। 76 प्रतिशत लोग इस भाषा का उपयोग करते हैं। उर्दू-12 प्रतिशत और अन्य 12 प्रतिशत।
साक्षरता: पुरुष-75.6 प्रतिशत, महिला साक्षरता- 58.77 प्रतिशत। राज्य की कुल साक्षरता 67.2 प्रतिशत है।

No comments :

Post a Comment